Friday, 27 July 2018

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बदले 2500 रु. जुर्माना वसूलेगी.

अगर आप गोवा जाने का प्लैन कर रहे हैं और शराब के शौकीन हैं तो एक बार इस खबर को पढ़िए. क्योंकि अब आप गोवा में जाकर बीच पर शराब नहीं पी सकेंगे. जी हां, गोवा सरकार ने बीच पर शराब पीने पर बैन लगा दिया है, जिसे 15 अगस्त के बाद से सख्ती से लागू कर दिया जाएगा.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर का कहना है कि गोवा में समुद्र के पास दिनोंदिन फैलती जा रही शराब की बोतलें, प्लास्टिक कूड़ा और महिलाओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शराब को बीच के पास पीने पर बैन लगाया गया है.
अगर इस बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बदले 2500 रु. जुर्माना वसूलेगी.

इस फैसले के बाद अब कोई भी टूरिस्ट गोवा के बीच पर बैठकर शराब नहीं पी पाएगा. लेकिन लाइंसेस प्राप्त रेस्टोरेंट्स या बार में शराब पी जा सकती है.


Chandra Grahan - - यहां देख सकते हैं Lunar Eclipse 2018 का लाइव स्ट्रीम


शुक्रवार देर रात आपका एक और अनोखे खगोलीय घटना से सामना होगा। हम बात कर रहे हैं चंद्र ग्रहण की। Lunar Eclipse 2018 आज रात होगा। बता दें कि अगले 100 साल तक का यह सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। भारत के लोग भी चंद्र ग्रहण 2018 को देख पाएंगे। लेकिन मॉनसून के कारण मौसम खलल डाल सकता है और मैट्रो शहर में तो प्रदूषण भी विलेन की भूमिका निभा सकता है। हालांकि, टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। भले ही आप खुली आंखों से Chandra Grahan 2018 का लुत्फ नहीं उठा पाएं, लेकिन टेक्नोलॉजी आपकी मदद के लिए हाज़िर है।

Lunar eclipse 2018 लाइव स्ट्रीम का वक्त, यहां देखें

कई यूट्यूब चैनल पर Lunar Eclipse 2018 को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मकसद साफ है, कोई भी शख्स इस सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण को देखने का मौका नहीं चूके। भारतीय समयानुसार लाइव स्ट्रीम 27 जुलाई 2018 की रात साढ़े 11 बजे शुरू हो जाएगा। आप चाहें तो इस आर्टिकल में इंबेड किए गए वीडियो पर नज़र आ रहे प्ले बटन को क्लिक करके गैजेट्स 360 की वेबसाइट से ही Chandra Grahan 2018 का मज़ा ले सकते हैं। बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण रात 11 बजे 44 मिनट पर शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण का आगाज सुबह 1 बजे होगा।



भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण का वक्त

विज्ञान की भाषा में कहें तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा लगभग एक सीधी रेखा में आते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 जुलाई सुबह 1 बजे शुरू हो जाएगा। बता दें कि चांद रात 1 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी की छाया में पूरी तरह से आ जाएगा। ऐसी स्थिति सुबह 2 बजकर 43 मिनट तक बनी रहेगी। इस दौरान चांद पूरी तरह से लाल रंग का हो जाएगा जिसे Blood Moon के नाम से जाना जाता है। चंद्र ग्रहण सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक लगा रहेगा। लेकिन प्रभाव उतना खूबसूरत नहीं होगा।


पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 जुलाई सुबह 1 बजे शुरू हो जाएगा

27 जुलाई 2018 को लगने वाला चंद्र ग्रहण, 9 जून 2123 तक का सबसे लंबा Lunar Eclipse होगा। इसकी कई वजहें हैं इनमें से एक है अपनी-अपनी परिधि में चंद्रमा और धरती का एक-दूसरे से सबसे दूर होना है। इस कारण चांद आम तौर से ज़्यादा छोटा नज़र आता है। खासकर सुपर मून से बेहद ही छोटा, जब चांद धरती के सबसे करीब होता है।

क्या है Blood Moon?

27 जुलाई को होने वाले चंद्र ग्रहण में दिखेगा Blood Moon भी जुलाई 2018 में लगने वाला चंद्र ग्रहण में ब्लड मून भी देखने को मिलेगा। इस दौरान चांद लाल रंग का नज़र आएगा। ऐसा तब होता है जब कुछ समय के लिए पूरा चांद अंतरिक्ष में धरती की छाया से गुजरता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी धरती के वायुमंडल से गुजरते वक्त बिखर जाती है। इस दौरान लाल रंग के तरंग ब्लू और बैंगनी रंग के तरंगों की तुलना में कम बिखरते हैं। इस कारण से हमें ऐसा प्रतीत होता है कि चांद पूरी तरह से लाल हो गया है।

चंद्र ग्रहण से पहले कांगड़ा में आया भूकंप


हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दोपहर में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई. भूकंप का यह झटका दोपहर 1.42 बजे आया. कांगड़ा में आए भूकंप के इस झटके से लोग सहम से गये हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है और उसके बाद भूकंप के ये झटके उन्हें और भी ज्यादा डरा सकता है. बता दें कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में जून महीने में करीब तीन बार भूकंप आ चुके हैं.
मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज भारी से बहुत भारी बारिश हुई. प्रदेश में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे से राज्य में मानसून बहुत सक्रिय है. यहां मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि सोलन , बिलासपुर और मंडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मंडी जिले के गोहर में मूसलाधार बारिश हुई.
खास बात है कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में यह भूकंप ऐसे वक्त में आया है, जब आज इस सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है. यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है. यह ग्रहण रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा, यानी यह पूर्ण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2018) 1 घंटे 48 मिनट तक बना रहेगा. इस बार Guru Purnima के दिन चंद्रग्रहण पड़ रहा है. यह एक दिव्य संयोग माना जा रहा है. इससे पूर्व 16 साल पहले वर्ष 2000 में ऐसा संयोग बना था.

वरिष्ठ नागरिक करेंगे मुफ्त तीर्थयात्रा

दिल्ली सरकार ने राजधानी के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का फैसला लिया है 
                     तीर्थ यात्रा के लिए इमेज परिणाम
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज संवाददाताओं को बताया कि सरकार ने दिल्ली के रहने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का निर्णय किया है।

श्री सिसोदिया ने बताया कि तीर्थयात्रियों को वातानुकूलित बसों से यह यात्रा कराई जायेगी। तीन दिन और दो रात की यात्रा में सरकार होटल में रहने, बस और भोजन का खर्च उठाने के साथ ही नागरिक का दो लाख रुपए का बीमा भी करायेगी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में पांच तीर्थस्थलों का चयन किया गया है।
इसमें मथुरा, वृन्दावन, हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, पुष्कर, अजमेर, अमृतसर,वाघा और वैष्णो देवी शामिल हैं।

पार्टनर के साथ रात में रोमांटिक पल

                       romantic night के लिए इमेज परिणाम
किसी भी व्यक्ति के लिए दिनभर की थकान के बाद सोने का समय सबसे आरामदायक होता है। हर व्यक्ति के लिए नींद सबसे सुकून भरा होता है। नींद के सुकून का आनंद तब और बढ़ जाता है, जब पार्टनर साथ में हो। पार्टनर के साथ रात में रोमांटिक पल और अच्छी नींद के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

कोई भी व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ सोने पर सबसे कंफर्टेबल फील करता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो आपको ये काम करने पड़ेंगे तभी अच्छी नींद आएगी।

रखें इन बातों का ध्यान

  • सोने से पहले पार्टनर के साथ होने पर मोबाइल, लैपटॉप आदि का यूज न करें।
  • इससे आप पार्टनर के साथ टाइम बिता पाएंगे और आपको अच्छी नींद आएगी।
  • पार्टनर के साथ सोने पर ध्यान रहे कि बेडरूम का माहौल रोमांटिक हो। 
  • रोमांटिक माहौल होने पर कपल्स भी रोमांटिक होते हैं, जिससे एक ऐसा हार्मोन रिलीज होता है, जिससे अच्छी नींद आती है।
  • चादर या ब्लैंकेट ऐसा हो जिसे आप दोनों आसानी से ओढ़ सकें और आपकी नींद खराब न हो।
  • आरामदायक गद्दे का ही इस्तेमाल करें, जिससे आप दोनों कंफर्टेबल फील करेंगे और अच्छी नींद आएगी।
  • अच्छी नींद के लिए आप पार्टनर के साथ सेक्स भी कर सकते हैं।
  • संबंध बनाने से ऐसा हार्मोन रिलीज होता है, जिससे तनाव कम हो जाता है और बेहतर नींद आती है।
  • रोमांटिर बातें या प्यार भरी बातें करने से रिश्ता मजबूत होता है।
  • रात में अच्छी नींद के लिए रोमांटिक टॉक्स करें।

गर्भावस्था में गाना सुनना होता है फायदेमंद

ज्यादातर लोगों को गाने सुनना पसंद होता है। किसी भी तरह की सिचुएशन क्यों न हो लोग अपना मूड गाना सुनकर ही ठीक करते हैं। हां अंतर इतना होता है कि मूड के हिसाब से गाने की च्वाइसेस अलग-अलग होती हैं। ठीक उसी तरह प्रेग्नेंसी में भी गाना सुनना महिला और उसके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

ऐसा कहा जाता है कि अच्छी प्रेग्नेंसी के लिए गर्भवती महिला का खुश रहना बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा गर्भवती महिला टेंशन से दूर रहकर खुश रहेगी प्रेग्नेंसी में उसे उतनी ही कम प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ेंगी।

                          listen music in pregnancy के लिए इमेज परिणाम
हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक थेरेपी या यूं कहें गाना सुनना महिला और बच्चे दोनों के लिए बेहतर होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण महिला का मूड स्विंग होता रहता है और वह चिड़चिड़ी भी हो जाती है।

कुछ महिलाएं तो तनाव में आ जाती हैं। इन सबके बावजूद अगर महिला अच्छे-अच्छे गाने सुनेंगी तो न सिर्फ उसका मूड अच्छा होगा बल्कि वह हैप्पी भी फील करेगी।

 रिसर्च में यह भी बताया गया है कि गर्भवती महिला के गाना सुनने पर गर्भ में पल रहे बच्चे पर सकारात्मक असर पड़ता है और विकास भी सही ढ़ंग से होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सारा दिन गाना सुनना हानिकारक हो सकता है।

 प्रेग्नेंसी में गाने सुनने के फायदे
  • तनाव दूर हो जाता है।
  • किसी भी तरह की कोई बात मन से निकालने में मदद मिलती है।
  • मेंटल एनर्जी स्ट्रॉन्ग होती है और महिला खुश रहती है।
  • महिला के खुश रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से फायदा होता है।
  • महिला के खुश रहने पर बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा होगा और वह हेल्दी बनेगा।

इन चीजों को खाने से कमजोर होती हैं हड्डियां

                    week leg born के लिए इमेज परिणाम
किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है कि उसकी हड्डियां मजबूत हों, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। आजकल युवाओं में भी हड्डियां कमजोर होने की शिकायत सुनने को मिलती है। दरअसल, हड्डियों का कमजोर या मजबूत होना खान-पान पर निर्भर करता है।

रोजमर्रा की जिंदगी में खान-पान का सही संतुलन बहुत जरूरी है। साथ ही किसी भी चीज की अधिकता आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है।

अक्सर लोग जाने-अनजाने में ऐसी चीजों का सेवन करने लगते हैं, जिसका हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है।

 इन चीजों का सेवन करें कम
  • जंक फूड्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती हैं और हड्डियां कमजोर होती हैं।
  • कुछ लोग विटामिंस के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं, जिसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है और हड्डियों की मजबूती कम होती जाती है।
  • ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से हड्डियां कमजोर होती हैं, क्योंकि इसकी कैफीन की मात्रा बोन माल डेंसिटी कम करता है और हड्डियां कमजोर होती है।
  • चॉकलेट में भी कैफीन होता है। चॉकलेट खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सिलेट लेवल बढ़ता है, जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं।
ज्यादा मात्रा में शराब पीने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होती है और हड्डियां कमजोर होती हैं।
  • ज्यादा मीठा खाने की वजह से भी हड्डियों पर असर पड़ता है।
  • चिप्स, नमकीन जैसे स्नैक्स खाने से भी हड्डियां कमजोर होती हैं।

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...