Showing posts with label Tech. Show all posts
Showing posts with label Tech. Show all posts

Friday, 27 July 2018

वरिष्ठ नागरिक करेंगे मुफ्त तीर्थयात्रा

दिल्ली सरकार ने राजधानी के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का फैसला लिया है 
                     तीर्थ यात्रा के लिए इमेज परिणाम
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज संवाददाताओं को बताया कि सरकार ने दिल्ली के रहने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का निर्णय किया है।

श्री सिसोदिया ने बताया कि तीर्थयात्रियों को वातानुकूलित बसों से यह यात्रा कराई जायेगी। तीन दिन और दो रात की यात्रा में सरकार होटल में रहने, बस और भोजन का खर्च उठाने के साथ ही नागरिक का दो लाख रुपए का बीमा भी करायेगी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में पांच तीर्थस्थलों का चयन किया गया है।
इसमें मथुरा, वृन्दावन, हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, पुष्कर, अजमेर, अमृतसर,वाघा और वैष्णो देवी शामिल हैं।

पार्टनर के साथ रात में रोमांटिक पल

                       romantic night के लिए इमेज परिणाम
किसी भी व्यक्ति के लिए दिनभर की थकान के बाद सोने का समय सबसे आरामदायक होता है। हर व्यक्ति के लिए नींद सबसे सुकून भरा होता है। नींद के सुकून का आनंद तब और बढ़ जाता है, जब पार्टनर साथ में हो। पार्टनर के साथ रात में रोमांटिक पल और अच्छी नींद के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

कोई भी व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ सोने पर सबसे कंफर्टेबल फील करता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो आपको ये काम करने पड़ेंगे तभी अच्छी नींद आएगी।

रखें इन बातों का ध्यान

  • सोने से पहले पार्टनर के साथ होने पर मोबाइल, लैपटॉप आदि का यूज न करें।
  • इससे आप पार्टनर के साथ टाइम बिता पाएंगे और आपको अच्छी नींद आएगी।
  • पार्टनर के साथ सोने पर ध्यान रहे कि बेडरूम का माहौल रोमांटिक हो। 
  • रोमांटिक माहौल होने पर कपल्स भी रोमांटिक होते हैं, जिससे एक ऐसा हार्मोन रिलीज होता है, जिससे अच्छी नींद आती है।
  • चादर या ब्लैंकेट ऐसा हो जिसे आप दोनों आसानी से ओढ़ सकें और आपकी नींद खराब न हो।
  • आरामदायक गद्दे का ही इस्तेमाल करें, जिससे आप दोनों कंफर्टेबल फील करेंगे और अच्छी नींद आएगी।
  • अच्छी नींद के लिए आप पार्टनर के साथ सेक्स भी कर सकते हैं।
  • संबंध बनाने से ऐसा हार्मोन रिलीज होता है, जिससे तनाव कम हो जाता है और बेहतर नींद आती है।
  • रोमांटिर बातें या प्यार भरी बातें करने से रिश्ता मजबूत होता है।
  • रात में अच्छी नींद के लिए रोमांटिक टॉक्स करें।

गर्भावस्था में गाना सुनना होता है फायदेमंद

ज्यादातर लोगों को गाने सुनना पसंद होता है। किसी भी तरह की सिचुएशन क्यों न हो लोग अपना मूड गाना सुनकर ही ठीक करते हैं। हां अंतर इतना होता है कि मूड के हिसाब से गाने की च्वाइसेस अलग-अलग होती हैं। ठीक उसी तरह प्रेग्नेंसी में भी गाना सुनना महिला और उसके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

ऐसा कहा जाता है कि अच्छी प्रेग्नेंसी के लिए गर्भवती महिला का खुश रहना बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा गर्भवती महिला टेंशन से दूर रहकर खुश रहेगी प्रेग्नेंसी में उसे उतनी ही कम प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ेंगी।

                          listen music in pregnancy के लिए इमेज परिणाम
हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि गर्भावस्था के दौरान म्यूजिक थेरेपी या यूं कहें गाना सुनना महिला और बच्चे दोनों के लिए बेहतर होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण महिला का मूड स्विंग होता रहता है और वह चिड़चिड़ी भी हो जाती है।

कुछ महिलाएं तो तनाव में आ जाती हैं। इन सबके बावजूद अगर महिला अच्छे-अच्छे गाने सुनेंगी तो न सिर्फ उसका मूड अच्छा होगा बल्कि वह हैप्पी भी फील करेगी।

 रिसर्च में यह भी बताया गया है कि गर्भवती महिला के गाना सुनने पर गर्भ में पल रहे बच्चे पर सकारात्मक असर पड़ता है और विकास भी सही ढ़ंग से होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सारा दिन गाना सुनना हानिकारक हो सकता है।

 प्रेग्नेंसी में गाने सुनने के फायदे
  • तनाव दूर हो जाता है।
  • किसी भी तरह की कोई बात मन से निकालने में मदद मिलती है।
  • मेंटल एनर्जी स्ट्रॉन्ग होती है और महिला खुश रहती है।
  • महिला के खुश रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से फायदा होता है।
  • महिला के खुश रहने पर बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा होगा और वह हेल्दी बनेगा।

इन चीजों को खाने से कमजोर होती हैं हड्डियां

                    week leg born के लिए इमेज परिणाम
किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है कि उसकी हड्डियां मजबूत हों, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। आजकल युवाओं में भी हड्डियां कमजोर होने की शिकायत सुनने को मिलती है। दरअसल, हड्डियों का कमजोर या मजबूत होना खान-पान पर निर्भर करता है।

रोजमर्रा की जिंदगी में खान-पान का सही संतुलन बहुत जरूरी है। साथ ही किसी भी चीज की अधिकता आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है।

अक्सर लोग जाने-अनजाने में ऐसी चीजों का सेवन करने लगते हैं, जिसका हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है।

 इन चीजों का सेवन करें कम
  • जंक फूड्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती हैं और हड्डियां कमजोर होती हैं।
  • कुछ लोग विटामिंस के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं, जिसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है और हड्डियों की मजबूती कम होती जाती है।
  • ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से हड्डियां कमजोर होती हैं, क्योंकि इसकी कैफीन की मात्रा बोन माल डेंसिटी कम करता है और हड्डियां कमजोर होती है।
  • चॉकलेट में भी कैफीन होता है। चॉकलेट खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सिलेट लेवल बढ़ता है, जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं।
ज्यादा मात्रा में शराब पीने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होती है और हड्डियां कमजोर होती हैं।
  • ज्यादा मीठा खाने की वजह से भी हड्डियों पर असर पड़ता है।
  • चिप्स, नमकीन जैसे स्नैक्स खाने से भी हड्डियां कमजोर होती हैं।

भूलकर भी न खाएं पपीता, नहीं तो सेहत पर होगा उल्टा असर


                                  papita के लिए इमेज परिणाम
पपीते में प्रोटीन, फाइबर समेत कई तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इन लोगों को पपीता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।पपीते में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जिसे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता खाने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन पपीता सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही इन लोगों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

ये बात आप सभी लोग जानते होंगे कि फल खाना हमारे शरीर के लिए बहुल लाभदायक होता है, लेकिन इन फलों में से कुछ ऐसे फल भी होते हैं, जिनका सेवन हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह भी होता है। दरअसल ये बात सच्चाई है कि फल खाने के फायदों को देखते हुए खई लोग कई तरह के फलों का सेनव रोजाना करते हैं।
ऐसे में अगर आपसे कोई कहे की पपीता खाने से नुकसान भी होता है, तो आपक शायद उसकी बातों को न माने क्योंकि पपीता एक ऐसा फल है जिसमें कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। लेकिन यह बात बीलकुल सही की पपीता खाने से नुकसान भी होता है। तो चलिए आज जानते है गर्भवती महिलाओं को पपीता नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है
जानकारों के अनुसार पपीता गर्भाशय को संकुचित कर देता है जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है
गर्भवती महिलाएं जब मां बनती है तो इसके कुछ दिनों बाद तक पपीता नहीं खाना चाहिए
इस दौरान पपीता खाने से उनके बच्चे पर बुरा असर पड़ता है
पपीते में पपेन नामक पदार्थ होता है जो शिशु के लिए घातक हो सकता है
गले के लिए भी नुकसानदेह होता है, अगर आप दिन में कई बार पपीता खाते हैं तो गले संबंधित कई तरह के बीमारियों का शिकार हो सकते हैं
पपीते में लेटेक्स नामक पदार्थ होता है जो आपके शरीर के एलर्जी से ग्रसित कर सकता है
ब्लडप्रेशर के मरीज को भी पपीते के सेवन से दूर रहना चाहिए
अगर आप बीपी की दवा ले रहे हैं तो पपीते का
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता
  • गर्भवती महिलाओं को पपीता नहीं खाना चाहिए। पपीते के सेवन से गर्भपात का खतरा रहता है।
  • हाई या लो ब्लड प्रेशर के लोगों को पपीता नुकसा कर सकता है और उनकी मुसीबत बढ़ सकती है।
  • किडनी स्टोन या पथरी के मरीजों को पपीता खाने से बचना चाहिए।
  • कैरोटेनेमिया नामक रोग से ग्रसित लोगों के पपीता खाने पर उन्हें स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
  • बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के पपीता खाने पर मां और बच्चे पर गलत असर पड़ता है।
  • दस्त होने पर व्यक्ति को पपीता नहीं खाना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं और बढ़ जाती हैं

Thursday, 26 July 2018

मिनटों में बनाएं शुद्ध देसी घी

हम अपनी रोटी, दाल व चावल में शुद्ध देसी घी डालते है। मलाई से देसी घी सेहत के लिए इसे बहुत ज़रूरी माना गया है। आप बस नीचें दिए विधि से मलाई का देसी घी बना सकते है। शुद्धता की गारंटी और पैसे भी बचेंगे। इसे बनाना बहुत आसान होता है। मलाई से देसी घी बनाने में बहुत समय लगता है, पर जब आप अपने बनाए घी की सुगंध महसूस करेंगे तब आप सब भूल जाएँगे। मलाई से देसी घी व् खोया रेसिपी/ विधि हिन्दी व इंग्लीश (English) में उपलब्ध है।
ताज़ा दूध उबालिए।
ठंडा होने के लिए रख दे।
अब दूध रेफ्रिजरेटर में रखे।
4 घंटे बाद, ठंडा होने पर, आप एक मोटी परत दूध पर देखेंगे।
आप छेद वाली करछुल से उसे निकालिए।
यह मलाई है।

Ingredient: कम से कम 2 कप ताज़ी मलाई

एक गहरा कटोरा लीजिए।
अब मलाई कटोरे में डालिए और करछुल से ज़ोर से घुमाए।
आप बिना रुके मलाई में करछुल घूमाते जाइए।
आप देखेंगे पहले मलाई पानी सी होगी और फिर घुमाने पर गाढ़ा होता जाएगा।
अब सफेद मक्खन, दूधिया पानी से अलग हो जाएगा।
सफेद मक्खन को दूधिया पानी से निकाले।
अब मक्खन को आप पानी से धो ले।
आपका सफेद मक्खन खाने के लिए तैयार है।

कड़ाही लीजिए।
उसे तेज आँच पर चढ़ाए।
आप इसमें मक्खन को डालिए और चलाइए, जिससे वो कड़ाही के तल्ले में न चिपके।
आप मक्खन को पिघलते हुए देखेंगे।
Note – घी बनाते वक़्त आपको थोड़ी थोड़ी देर में करछुल से चलाते रहना है, जब तक घी बन न जाए।
अब उबाल का इंतेज़ार करे, फिर गैस धीमी करे।

Boil in Butter उबाल
थोड़ी देर बाद सफेद मक्खन का रंग भूरा हो जाएगा।
थोड़ी थोड़ी देर में करछुल से चलाते रहना है।

Butter little pinkish मक्खन गुलाबी होते हुए
थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की चारो तरफ से घी निकल रहा है।

Ghee is Visible घी दिख रहा है
घी दिख रहा है

थीमी आंच पर रखें, थोड़ी देर में पूरा घी निकल आएगा, आप करछुल से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहे।
घी जब एकदम बनने वाला होता है तो उसमें झाग बनता है, अगर वो आपकी बर्तन से बाहर निकल रहा हो तो उसमें पानी के छींटे दे दें और आंच धीमी कर ले।


आपका शुद्ध देसी घी बन गया है।
आप देख सकते है की घी उपर तैर रहा है और नीचे भूरे रंग का खोया है।
शुद्ध देसी घी को ठंडा होने दीजिए।
अब एक डब्बा और छन्नी लीजिए, और घी को छान कर डब्बे में डालिए।

Khoya in Strainer छाननी में निकला हुआ खोया
अब आपका घी खोए से अलग हो गया है।
जब डब्बे में घी ठंडा हो जाए तब आप ढक्कन लगा कर उसे रेफ्रिजरेटर में रख दीजिए।
आपका शुद्ध देसी घी व् खोया इस्तेमाल के लिए तैयार है।

इन चीजों से फैलती है ज्यादा बीमारियां

                      home bacteria के लिए इमेज परिणाम
वैसे तो सभी लोग घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करते हैं लेकिन इसके बाद भी ज्यादातर बीमारियां घर से ही पनपती हैं। रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ होम एप्लायंसेज ऐसे हैं, जिनकी अगर सही तरीके से साफ-सफाई न की जाए तो वह आपको और बीमार कर सकते हैं।

हाल ही में एप्लायंसेज वेबसाइट की तरफ से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि 71 प्रतिशत लोग ऐसे हैं तो घर में यूज होने वाले होम एप्लायंसेज की सफाई की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।


साल भर में सफाई के मुताबिक सर्वे के नतीजे

  • वॉशिंग मशीन (कपड़े धोने की मशीन)- एक बार सफाई
  • डिश वॉसर (बर्तन धोने की मशीन)- तीन बार सफाई
  • माइक्रोवेव ओवन- दो बार सफाई
  • फ्रिज- आठ बार सफाई
साल में इन एप्लायंसेज की जाने वाली सफाई बहुत कम है और कम सफाई के कारण कीटाणु ज्यादा पनपते हैं। इनसे खतरनाक बीमारी होने के चांसेस रहते हैं।

फ्रिज

फ्रिज की सही तरह से सफाई न होने पर ई.कोली, साल्मोनेला और लिस्टरिया जैसे खतरनाक कीटाणु पनपने के चांसेस रहते हैं। इन कीटाणुओं की वजह से खाना खराब होने और पेट से जुड़ी दिक्कतें होने का खतरा ज्यादा रहता है।

वॉशिंग मशीन

ज्यादातर घरों में कपड़े की साफ-सफाई के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल होता है, लेकिन 44 प्रतिशत वॉशिंग मशीन में खतरनाक बैक्टीरिया पनपने के चांसेस रहते हैं। इसकी वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं, जैसे स्किन में जलन, फोड़े-फुंसी हो सकते हैं।


डिश वॉशर

वैसे तो कम घरों में डिश वॉशर का इस्तेमाल होता है लेकिन कुछ घरों में बर्तन धोने के लिए डिश वॉशर का यूज करते हैं। डिश वॉशर हाई टेम्परेचर इस्तेमाल होने वाली मशीन है, लेकिन फिर भी इसमें स्यूडोमोनास और एसिनेटोबैक्टर जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसकी वजह से फंगल इंफेक्शन होने और इम्यून सिस्टम कमजोर होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

माइक्रोवेव

माइक्रोवेव में कीटाणु फैलने के कारण चर्म रोग और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

सफाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • गुनगुने पानी से सफाई करें।
  • बैक्टीरिया या कीटाणु जल्दी मर जाएंगे।
  • नियमित रूप से सफाई करते रहें।
  • एप्लांयसेज की हर हिस्से की अच्छे से सफाई करें।
  • ध्यान रहे कि एप्लांयसेज में नमी न बनी रहे।

व्रत रखने से कंट्रोल हो जाएगा डायबिटीज, जानें कैसे होता है

                                 diabetes के लिए इमेज परिणाम
इन दिनों डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अगर आप भी डायबिटीज से परेशान हैं तो हफ्ते में दो दिन व्रत रखें। हफ्ते में सिर्फ दो दिन व्रत रखने से डायबिटीज को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात की पुष्टि की गई है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर और वजन कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है।

इसी वजह से डॉक्टर्स भी संतुलित खाना खाने या डाइटिंग करने की सलाह ही देते हैं।

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं के मुताबिक बिना डाइटिंग के यानि अन्य तरीकों से भी डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

ऐसे दो दिन व्रत रख कर कंट्रोल हो जाएगी डायबिटीज

शोधकर्ताओं की मानें हफ्ते में दो दिन व्रत रखने और बाकी 5 दिन नॉर्मल डाइट खाने से डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है। रिसर्च में आए नतीजों के बाद यह दावा किया गया है कि डाइटिंग के दौरान व्यक्ति जितनी कैलोरी लेगा दो दिन व्रत के बाद भी वह उतनी ही कैलोरी गेन करेगा। इसको शोधकर्ताओं ने 5:2 डाइट प्लान नाम भी दिया है।

टाइप 2 डायबिटीज

अगर बात करें टाइप 2 डायबिटीज का तो इसका मुख्य कारण मोटापा है। इसे कंट्रोल करने के लिए नियमित कैलोरी वाली डाइट ही जरूर होती है। ऐसे में हमेशा नियंत्रित डाइट वाला खाना खा पाना मुश्किल होता है।

खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें तरह-तरह के पकवान खाने की आदत हो। इन्हीं कारणों से शोधकर्ताओं ने लंबी रिसर्च के बाद ये नतीजा निकाला है कि हफ्ते में 2 दिन व्रत रह कर कैलोरी मेनटेन करना बेस्ट ऑप्शन है।

साथ ही यह भी जरूरी नहीं है कि लगातार दो दिन व्रत रखा जाए। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार हफ्ते में किसी भी दो दिन व्रत रख सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों की संख्या

अगर डायबिटीज के मामले में भारत के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे भारत में 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को डायबिटीज है। इतना ही नहीं इनमें से 90 प्रतिशत लोगों को टाइप 2 डायबिटीज है। भारत में डायबिटीज होने पर एक व्यक्ति का 27,400 रुपए सालाना खर्च हो जाता है।


इसके अलावा ब्रिटेन में 37 लाख लोग, अमेरिका में 3 करोड़ और ऑस्‍ट्रेलिया में 17 लाख लोग डायबिटीज के शिकार हैं।

मनमुताबिक कर सकते हैं खान-पान

इस शोध में शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि दो दिन व्रत के बाद बाकी 5 दिनों में डायबिटीज के मरीज अपने मनमुताबिक खान-पान कर सकते हैं। सात दिन की डायटिंग या 2 दिन व्रत और 5 दिन खाना, दोनों तरह से शरीर में ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल किया जा सकता है।

ऐसे की गई रिसर्च

इस रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने डायबिटीज के मरीजों को दो समूहों में बांट दिया। पहले ग्रुप को दो दिन व्रत और पांच दिन खाने के प्लान पर रखा तो वहीं दूसरे ग्रुप को पूरे हफ्ते डायटिंग करने के प्लान पर रखा गया।

शोधकर्ताओं ने पहले ग्रुप को रोज 1200-1500 कैलोरी दी। व्रत वाले दिन इन्हें 500-600 कैलोरी वाली डाइट दी गई। इस दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि पहले ग्रुप और दूसरे ग्रुप के लोगों का वजन औ ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहा।

सुकन्या समृद्धि योजना पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

                          सुकन्या समृद्धि योजना के लिए इमेज परिणाम
सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने की न्यूनतम राशि को 1000 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दिया है। सालाना न्यूनतम राशि को भी 1000 से घटाकर 250 रुपए कर दिया है। इस नियम को बदलने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाएंगे।

 क्या है सुकन्या समृद्धि योजना खाता : सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल की उम्र होने तक लड़की के अभिभावक यह खाता खुलवा सकते हैं। गर्ल चाइल्ड के नाम पर इस सेविंग स्कीम को मोदी सरकार ने लांच किया था। योजना को सुगम बनाने के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि अकाउंट रूल्स 2016 में संशोधन किया है

 गिरता लिंगानुपात हर वर्ग के लिए चिंता का विषय बन चुका है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरतों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है। 
सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई और उनकी शादी पर आने वाले खर्च को आसानी से पूरा करना है। योजना के अंतर्गत बेटी की पढ़ाई व शादी के लिए डाक विभाग के पास ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का अकाउंट खुलवाया जा सकता है। डाक विभाग के किसी भी पोस्ट ऑफिस के साथ अकाउंट खोलने के लिए सुविधा सेंटर में भी अलग काउंटर खुलेगा। यहां जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कराने के बाद अकाउंट खुलया जा सकेगा।
 
यह है योजना: 
 
* सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में बेटी के नाम से एक साल में 1 हजार से लेकर 1 लाख पचास हजार रुपए जमा कर सकता है।
 
* यह पैसा अकाउंट खुलने के 14 साल तक ही जमा करवाना होगा और यह खाता बेटी के 21 साल की होने पर ही मैच्योर होगा।
 
* योजना के नियमों के अंतर्गत बेटी के 18 साल के होने पर आधा पैसा निकलवा सकते हैं।
 
* 21 साल के बाद खाता बंद हो जाएगा और पैसा पालक को मिल जाएगा।
 
* अगर बेटी की 18 से 21 साल के बीच शादी हो जाती है तो अकांउट उसी वक्त बंद हो जाएगा।
 
* अकाउंट में अगर पेमेंट लेट हुई तो सिर्फ 50 रुपए की पैनल्टी लगाई जाएगी
 
* पोस्ट ऑफिस के अलावा कई सरकारी व निजी बैंक भी इस योजना के तहत खाता खोल रही हैं। 
 
* सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खातों पर आयकर कानून की धारा 80-जी के तहत छूट दी जाएगी।
 
* पालक अपनी दो बेटियों के लिए दो अकाउंट भी खोल सकते हैं।
 
* जुड़वां होने पर उसका प्रूफ देकर ही पालक तीसरा खाता खोल सकेंगे। पालक खाते को कहीं भी ट्रांसफर करा सकेंगे।
 
योजना के अंतर्गत 2015 में कोई व्यक्ति 1,000 रुपए महीने से अकाउंट खोलता है तो उसे 14 साल तक यानी 2028 तक हर साल 12 हजार रुपए डालने होंगे। मौजूदा हिसाब से उसे हर साल 8.6 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा तो जब बच्ची 21 साल की होगी तो उसे 6,07,128 रुपए मिलेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि 14 सालों में पालक ने अकाउंट में कुल 1.68 लाख रुपए ही जमा करने पड़े। बाकी के 4,39,128 रुपए ब्याज के हैं।
 
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:
 
* बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र
* एड्रेस प्रूफ 
* आईडी प्रुफ
 

सैमसंग ने तैयार की है 5Gcity , 3Gbps तक की इंटरनेट speed

                संबंधित इमेज
साउथ कोरियन टेक्नलॉजी दिग्गज सैमसंग 5G को लेकर आक्रामक तरीके टेस्टिंग कर रही है. कंपनी ने 5G के डेमोंस्ट्रेशन के लिए 5G City तैयार की है. 5G टेक्नॉलॉजी को लेकर कंपनी दुनिया भर में कई टेलीकॉम कंपनियों के साथ पार्टनर्शिप की हैं.
सैमसंग ने 5G के फायदों को दिखाने के लिए कोरिया के सुवन में आंतरिक डिजिटल सिटी तैयार किया है. सैम मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक यह दरअसल एक डेमो है जिसमें 5G स्टेडियम, 5G कियोस्क और 5G कनेक्टिविटी नोड लगाया गया है. कंपनी ने इस 5G City एक वीडियो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि 5G नेटवर्क के सहारे क्या संभव है.
सैमसंग के मुताबिक 5G सिटी आने वाले 5G दौर के कुछ पहलू को दिखने के मकसद से तैयार किया गया है , जहां चीजें 5G कम्यूनिकेशन नेटवर्क के जरिए दुनिया से जुड़ी होंगी. यह 5G सिटी सैमसंग के अंदर ही बनाई गई है. इसे तीन पार्ट में विभाजित किया गया है – 5G स्टेडियम, 5G कियोस्क और 5G कनेक्टिविटी नोड.


5G Kiosk
5G कियोस्क के जरिए हाई स्पीड डाउनलोड और भी बेहतरीन होगा. टेस्टिंग के तहत इसकी डाउनलोड स्पीड 1~3Gbps तक दर्ज की गई यानी 500MB की फाइल सिर्फ 5 सेकंड में ही डाउनलोड कर सकते हैं . यह कियोस्क लोगों को नई सर्विस प्रदान करेगा जिसमें हाई डेफिनिशन वीडियो, मैप डाइनलोडिंग और ऑटोनोमस व्हीकल्स के लिए बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट शामिल होंगे.
5G Connectivity Node
इसके जरिए सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल साइनेज और दूसरे सभी तरह के सेंसर 5G के तहत कनेक्ट किए जा सकेंगे. ये नेटवर्क की क्षमता को बढ़ाएंगे जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा सेंसर करनेक्ट होंगे और ज्यादा सटीक तरीके से ट्रैफिक को मॉनिटर किया जा सकेगा. 8 हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरा और सिक्टोरिटी कंपनी का वीडियो अनालिसिस सॉफ्टवेयर कारों की ड्राइविंग स्पीड डिटेक्ट करेगा. ये सभी जानकारियां 5G नेटवर्क पर शेयर की जाएंगी, ताकि सेंट्रल कंट्रोल टावर सिर्फ एक टैबलेट डिवाइस से इसे आसानी से ऐक्सेस किया जा सके. भविष्य में इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल करते हुए और भी स्मार्ट और सेफ शहर बनाया जा सकता है.

 5G स्टेडियम 5G के दौर में स्पोर्ट्स स्टेडियम ऐसे होंगे. इसे मैसिव MIMO (मल्टिपल इनपुट मल्टिपल आउटपुट) का इस्तेमाल करके बनाया गया है. यह 5G के लिए अहम है. इस स्टेडियम में ऐसे सेटअप है जहां दर्जनों लोग हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग देख सकते हैं

स्मार्टफोन को हैक होने से और सुरक्षित रखें डेटा

                      phone hack के लिए इमेज परिणाम
हममें से ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन को बेफ्रिक अंदाज में इस्तेमाल करना चाहते हैं। उसपर कोई लॉक ना हो तो बहुत बढ़िया। बस आसानी से खुल जाए। लेकिन ऐसा करना खतरनाक है। कई चोर और हैकर्स ऐसे ही डिवाइस की तलाश में रहते हैं, ताकि वे आम लोगों की आर्थिक और निजी जानकारियां चुरा सकें।

उदाहरण के तौर पर, आपका ईमेल अकाउंट हैक हो जाने से बैंकिंग और अन्य संवेदनशील पासवर्ड लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।

जिस तरह से मामूली साफ-सफाई से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। उसी तरह से इस डिजिटल युग में 'साइबर हाइजीन' की मदद से किसी बड़े खतरे को टाल सकते हैं।

अपने फोन को पासकोड से लॉक करें
अब आप अपने घर का दरवाजा अपनी गैरमौजूदगी में खुला तो नहीं छोड़ते। फोन पर पासकोड नहीं इस्तेमाल करना भी कुछ वैसा ही है।

चार डिजिट के पासकोड का इस्तेमाल और साथ में सेल्फ-डिस्ट्रक्ट फीचर को एक्टिवेट करना बेहद ही सुरक्षित तरीका है। सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर में आपके फोन में बार-बार गलत पासकोड डालने से फोन का डेटा पूरी तरह से गायब हो जाएगा। 6 डिजिट का पासकोड इस्तेमाल करने का पर उसका अनुमान लगा पाना 100 गुना और मुश्किल हो जाता है। लेटर और कैरेक्टर का इस्तेमाल करके इसे और मुश्किल बनाया जा सकता है। यह विकल्प एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर है।

आईफोन के सेल्फ डिस्ट्रक्ट फ़ीचर को यूज़र सेटिंग्स में Touch ID & Passcode सेक्शन में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। 10 बार गलत पासकोड डालने पर फोन अपने आप ही पूरे डेटा को हटा देगा। ध्यान रहे कि अगर आप पासकोड भूल जाते हैं या फिर आपका बच्चा भी खेलते वक्त गलती से नंबर पंच करता रहता है, तो भी डेटा डिलीट हो जाएगा। एंड्रॉयड में भी ऐसा फ़ीचर है।

 इनक्रिप्शन का करें इस्तेमाल
आईफोन के साथ अच्छी बात यह है कि यह डिफॉल्ट में इनक्रिप्शन चलाता है। इसका मतलब है कि फोन पर स्टोर किए गए डेटा को निकाला नहीं जा सकता। या फिर उसे दूसरे कंप्यूटर पर पढ़ा नहीं जा सकता। जब तक फोन को अनब्लॉक नहीं किया जाए तब तक फोन से ली गई जानकारियां बिखरी हुईं हैं और पठनीय नहीं होती।

एंड्रॉयड में आपको यह सेटिंग्स में जाकर एक्टिवेट करना होगा। गूगल की पॉलिसी में इनक्रिप्शन उपलब्ध कराने का ज़िक्र है। लेकिन मार्केट में सिर्फ 2.3 एंड्रॉयड डिवाइस इस वर्ज़न में चल रहे हैं।

डिवाइस फाइंडर सेटअप करें
फाइंड माई आईफोन सिर्फ आपका फोन नहीं मिलने पर खोजने के लिए नहीं है।

अगर आपका डिवाइस किसी कारणवश गायब हो जाए, तो आपके काम आएगा लॉस्ट मोड। ऐसा करने से आपके फोन का स्क्रीन पासकोड के साथ लॉक हो जाएगा।
 यह ऐप आईफोन के साथ आता है, लेकिन आपको इसे अपने फोन खोने से पहले सेटअप करना होगा। आप एक्स्ट्रा फोल्डर में फाइंड आईफोन ऐप को खोज सकते हैं। एक्टिवेशन लॉक के कारण कोई चोर आपके फोन को बेच नहीं पाएगा। उसके लिए तो फोन इस्तेमाल करने योग्य भी नहीं रह जाता। ऐप्पल आईडी जाने बिना इसे फिर से एक्टिवेट नहीं किया जा सकता।

अगर ये सारे नुस्खे फेल हो जाएं, तो आप फोन के डेटा को अपने कंप्यूटर के जरिए भी डिलीट कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से सारा डेटा खो जाएगा।

बिल्कुल ऐसा ही विकल्प एंड्रॉयड फोन में तो नहीं है। लेकिन आप गूगल के एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर ऐप के साथ कई थर्ड पार्टी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

 अपने फोन का बैकअप बनाएं
अगर आप को मजबूरी में रिमोट सिस्टम से फोन का डेटा डिलीट करना पड़े तो फोन का बैकअप बनाते रहना एक अच्छी आदत साबित होगी। ऐसा करने से आप फोटो या फिर कोई महत्वपूर्ण डेटा नहीं खोएंगे।

ध्यान रहे कि फाइंड माई आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर को आपको पहले ही इंस्टॉल करना होगा। फोन खो जाने के बाद आप कुछ नहीं कर पाएंगे।

हमेशा सॉफ्टवेयर को अपडेट करें
सॉफ्टवेयर अपडेट में हमेशा उन कमियों को दूर किया जाता है जिनका फायदा हैकर उठाकर आपके डिवाइस के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

आईफोन पर तो ऐप्पल का अपडेट लगातार मिलता रहता है। हालांकि, एंड्रॉयड सिस्टम पर यह थोड़ा पेंचीदा है। गूगल अपडेट मोबाइल निर्माता कंपनियों के लिए रिलीज करती है। इसके बाद ये कंपनियां अपनी सुविधा अनुसार अपडेट को यूज़र तक पहुंचाने के बारे में फैसला करती हैं।

Aadhaar नंबर को मोबाइल फोन से ऐसे करें लिंक

                   adhar+mobile no. के लिए इमेज परिणाम
सरकार ने सिम कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया की आखिरी तारीख ज़रूर टाल दी है, लेकिन वैरिफिकेशन तो अब भी ज़ारी है। अच्छी खबर यह है कि मंगलवार को यह प्रक्रिया आसान बना दी गई। अब सभी टेलीकॉम सब्सक्राइबर सिर्फ एक नंबर पर कॉल करके अपने सभी मोबाइल नंबर को आधार से वैरिफाई कर सकते हैं, चाहे नेटवर्क कोई भी हो। यह खबर राहत की सांस लेकर आई है, क्योंकि अब तक ग्राहक अपने मोबाइल नंबर को आधार नंबर से जोड़ने के लिए टेलीकॉम कंपनियों के ऑफलाइन स्टोर में जाने के लिए मजबूर थे। अब ग्राहक आईवीआर सेवा का इस्तेमाल करके अपने घर से ही मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ सकते हैं।

अपने मोबाइल फोन को आधार से ऐसे करें लिंक
अगर आप अपने फोन नंबर को आधार से वैरिफाई करना चाहते हैं तो प्रक्रिया बेहद ही आसान है। बस आपके पास आधार नंबर होना चाहिए। आपके पास Airtel, Idea, Jio, Vodafone या किसी अन्य ऑपरेटर में से किसी का भी नंबर हो, आपको अपने मोबाइल नंबर से सिर्फ टोल फ्री नंबर 14546 पर कॉल करना है। इसके बाद रीवैरिफिकेशन के लिए आईवीआर के निर्देशों का पालन करना है।

 1. जब आप 14546 पर कॉल करेंगे, आपसे आपकी नागरिकता के बारे में पूछा जाएगा। क्या आप भारतीय हैं या एनआरआई। आप सही विकल्प चुनें।
2. इसके बाद आप 1 दबाकर अपने फोन नंबर को आधार से लिंक करने को मंज़ूरी देंगे।
3. अब आपको अपना आधार नंबर देना होगा और इसकी पुष्टि के लिए 1 दबाना होगा।
4. ऐसा करने के बाद आपके मोबाइल फोन पर वनटाइम पासवर्ड आएगा।
5. अब आपको अपना फोन नंबर डालना होगा।
6. यहां पर आप टेलीकॉम ऑपरेटर को यूआईडीएआई के डेटा बेस से आपका नाम, फोटो और जन्म की तारीख का ब्योरा लेने को मंजूरी देंगे।
7. इसके बाद आईवीआर में आपके नंबर के आखिरी चार आंकड़ों को बताया जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि आपने सही नंबर दिया है।
8. अगर आपका नंबर सही है, तो अब एसएमएस के ज़रिए आए ओटीपी को इस्तेमाल करना है।
9. आधार-मोबाइल नंबर वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको 1 दबाना होगा।
10. अगर आपके पास कोई और नंबर भी है तो आप उसे भी 2 दबाकर लिंक कर सकते हैं। इसके बाद आईवीआर सिस्टम के निर्देशों का पालन करना होगा। इस दौरान अपने दूसरे मोबाइल फोन को आसपास ही रखें, क्योंकि उस नंबर पर भी ओटीपी आएगा।

 आधार और मोबाइल नंबर को लिंक करने की प्रक्रिया के दौरान जो ओटीपी भेजा जाता है, वो 30 मिनट के लिए मान्य होता है। इसका मतलब है कि किसी कारणवश अगर कॉल ड्रॉप भी हो जाता है, तो आप दोबारा कॉल करके लिंक करने की प्रक्रिया के दौरान उस ओटीपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईवीआर सिस्टम में कहा जा रहा है कि मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 6 फरवरी है। वहीं, कॉरपोरेट प्लान के सब्सक्राइबर को अपने नंबर को आधार से लिंक करने की ज़रूरत नहीं है।

अभी तक एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने इस आईवीआर सेवा की शुरुआत कर दी है। वहीं, जियो नंबर से कॉल करने पर आईवीआर ने हमें ग्राहक सेवा केंद्र अधिकारी से कनेक्ट करने की कोशिश की। लेकिन हर बार कॉल अपने आप ही बंद हो गया।

नवंबर महीने के आखिर में टेलीकॉम कंपनियों ने आधार और मोबाइल नंबर को ऑनलाइन जोड़ने के लिए वेबसाइट लाने की बात कही थी। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई वेबसाइट नहीं आई है। डिजिटल इंडिया के ट्विटर अकाउंट द्वारा एक ट्वीट में इस्तेमाल की गई तस्वीर को देखकर यही लगता है कि यूज़र एमआधार ऐप के ज़रिए अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर पाएंगे। यह ऐप अभी सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Wednesday, 25 July 2018

आपकी मर्जी के Youtube पर नहीं चलेगा वीडियो

                    youtube के लिए इमेज परिणाम
दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट Youtube का हम आए दिन इस्तेमाल करते हैं। हम कभी वीडियो को देखने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तो कभी अपनी वीडियोज को अपलोड करने के लिए। Youtube पर किसी भी वीडियो को आप सेकेंड्स भर के अंदर सर्च कर सकते हैं। Youtube की इन्हीं खासियतों की वजह से इसे दुनिया भर के यूजर्स की तरफ से पसंद किया जा रहा है। ऐसे में Youtube का ऑटो प्ले एक ऐसा फीचर है जिसे कई यूजर्स पसंद करते हैं तो कई नहीं। अगर आप भी Youtube के ऑटो प्ले फीचर को पसंद नहीं करते हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान स्टेप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप सेकेंड्स भर के अंदर इस फीचर को डिसेबल कर सकते हैं। जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में।


YouTube एप को करें अपडेट

अगर आपका Youtube एप पुराने वर्जन का है, तो इसे सबसे पहले अपडेट करें। पुराने वर्जन आटो प्ले वीडियो को बंद करने का विकल्प नहीं मिलता है।
अगर आपने ऑटो अपडेट का ऑप्शन ऑन नहीं कर रखा है, तो अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और सर्च में Youtube लिखें।


अगर आपके Youtube एप के सामने Update बटन दिखाई दे रहा है, तो इस पर टैप करें।
इसके बाद आपके स्मार्टफोन में Youtube का सबसे लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल्ड हो जाएगा।

Step 1: अपने स्मार्टफोन पर YouTube एप को ओपेन करें।
Step 2: एप के ऊपर की तरफ बने avatar आईकन पर टैप क

Step 3: इसके बाद Account सेक्शन में जाएं और फिर Settings ऑप्शन पर टैप करें।
Step 4: अब Autoplay ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद Autoplay के बगल में बने टॉगल को टर्न ऑफ कर दें।

फेसबुक ने सुसाइड करने जा रही लड़की के बारे में अलर्ट किया

                         facebook suicide के लिए इमेज परिणाम
गुवाहाटी. फेसबुक ने सुसाइड के बारे में अलर्ट भेजकर असम की एक लड़की की जान बचाने में पुलिस की मदद की। गुवाहाटी पुलिस को मंगलवार रात फेसबुक के अमेरिका स्थित हेडक्वॉर्टर ने अलर्ट भेजा। इसमें कहा गया था कि आपके इलाके में एक लड़की आत्महत्या करने वाली है। इसके बाद पुलिस ने 30 मिनट के भीतर लड़की का पता लगाया और उसे खुदकुशी का कदम उठाने से रोका।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रही है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसका पता लगाकर घर पहुंचे। उसे समझाया। अब उसकी स्थिति ठीक है, वह सुरक्षित है। उसने अपनी फेसबुक पोस्ट भी डिलीट कर दी है।

फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक

                       flipkart के लिए इमेज परिणाम
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने सुपर वैल्यू वीक आयोजित की है। यह सेल 23 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन्स पर एकस्चेंज ऑफर समेत डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने EMI के लिए एचडीएफसी बैंक से भी साझेदारी की है। सेल में हॉनर, वीवो और ओप्पो समेत अन्य स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अमेजन पर शाओमी के स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही कार्ड ऑफर भी उपलब्ध है।


Honor 9 Lite:
यह फोन भारत में हुआवे का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। इस पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 10,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इस फोन पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है जिसके बाद फोन को 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन को 625 रुपये की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।


Vivo X21:
इस फोन को 35,990 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 21,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही एक्सिस बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। फोन को 1,500 रुपये की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।


Oppo A83:
इस फोन को 1,555 रुपये की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। साथ ही 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन की कीमत 13,990 रुपये है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने के बाद इस फोन को 990 रुपये में खरीदा जा सकता है


Oppo F5 Youth:
इस फोन की कीमत 14,990 रुपये है। इस फोन को 14,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को 1,666 रुपये की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने के बाद इस फोन को 990 रुपये में खरीदा जा सकता है।


अमेजन पर मिल रहे ऑफर्स:
Redmi 5 को 8,499 के बजाय 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर 6,425 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन को EMI पर खरीदा जा सकता है। अगर प्राइम मेंबर्स सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का ऑफ दिया जाएगा। साथ ही जियो यूजर्स को 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी तक अतिरिक्त डाटा भी दिया जाएगा।
Mi 10000mAH Li-Polymer पावर बैंक को 300 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ 8,99 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर प्राइम मेंबर्स सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का ऑफ दिया जाएगा।

 Mi 3C Router को 200 रुपये के डिस्काउंट के साथ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर प्राइम मेंबर्स सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का ऑफ दिया जाएगा।

तंबाकू छोड़ने के लिए करें उपाय

                      tambaku के लिए इमेज परिणाम
तंबाकू छोड़ने के कई घरेलू उपाय हैं, जिसे आजमाने से आसानी से तंबाकू को छोड़ा जा सकता है. हालांकि तंबाकू छोड़ने के लिए सबसे बड़ी चीज इच्छाशक्ति है जो सबसे बड़ी जरूरत होती है. अगर आप इच्छा शक्ति जगाए रखेंगे तो यह जरूर हो सकता है.
तम्बाकू खाने के नुकसान. लगातार गुटखे या तंबाकू के सेवन से आपके दांत ढीले और कमजोर बनते हैं. बैक्टीरिया दांतों में जगह बना लेते हैं जिससे दांतों का रंग बदलने लगता है और धीरे-धीरे दांत गलने भी लगते हैं.
अगर आप हैं तंबाकू खाने के आदी तो इन घरेलू उपायों को आजमाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं. आप अजवाइन को नींबू के रस और काले नमक में दो दिन तक रखे, उसके बाद इसे जब भी तंबाकू खाने का मन करें, इसका सेवन करें.
इसके अलावा बारीक सौंफ और मिश्री के दानों मिलाकर धीरे-धीरे चबाएं. तंबाकू खाने की आदत धीरे-धीरे छोड़े एकदम छोड़ने से भी आपको परेशानी हो सकती

 तंबाकू सेहत के लिए सबसे बुरी आदत हैं जिसके बाद भी लोग इससे परहेज नहीं कर पाते हैं. तंबाकू के अब कई प्रकार है. इनमें गुटका भी तंबाकू के रूप में ही होता है, जिसमें सुपारी और कत्था के साथ अन्य केमिकल का उपयोग कर बनाया जाता है. यह कैमिकल धीरे-धीरे असर करता है और गलत प्रभाव शरीर पर डालता है.
तंबाकू से सबसे बड़ा खतरा कैंसर का होता है. मुंह के कैंसर की सबसे बड़ी वजह तंबाकू को ही माना जाता है. खाते वक्त आप यह सब नहीं सोचते लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की यह आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है.
हालांकि तंबाकू को काफी लोग छोड़ने की इच्छा रखते हैं. लेकिन वह इसे आसानी से छोड़ नहीं पाते है. उनकी आदत उन्हें ऐसा नहीं करने पर मजबूर कर देती है. कभी-कभी तंबाकू छोड़ने के लिए डॉक्टर महंगे इलाज बताते हैं जिससे वह आसानी से नहीं छोड़ पाते हैं.

ITR 2018 : खुद से नहीं भरना चाहते इनकम टैक्स रिटर्न

                         income tax return के लिए इमेज परिणाम
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के नियमों में हर साल हो रहे बदलाव और डिजिटल हो रहे तरीकों से करदाताओं को आईटीआर फाइल करने में दिक्कत आती है। यही कारण है कि करदाता गलतियां करते हैं। अगर कोई करदाता खुद से इनकम टैक्स रिटर्म नहीं भरना चाहता तो वह ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकता है। ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग वेबसाइट्स के संचालक की मानें तो ये कंपनियां करदाताओं के आईटीआर भरने को आसान बनाती हैं। इसके लिए बहुत कम चार्ज लेती हैं। कुछ  कंपनियां ऐसी भी हैं जो इसके लिए कोई चार्ज नहीं लेती हैं। यदि कोई करदाता खुद इनकम टैक्स रिटर्न ना भरकर इन कंपनियों से भरवाना चाहता है तो कम से कम 250 रुपए देने होते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ कंपनियों के बारे में बता रहे हैं।

 कैसे काम करती हैं ये वेबसाइट्स ?
इन वेबसाइट्स के काम करने का तरीका लगभग एक ही जैसा है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और इन वेबसाइट्स की मदद से आपको टैक्स भरना है तो आपको फार्म-16 इलेक्ट्रानिक फार्मेट में अपलोड करना होता है। एचआर ब्लॉक डॉट कॉम और क्लीयर टैक्स डॉट इन वेबसाइट में ऐसी सुविधा है कि साफ्टवेयर स्वत : ही फार्म -16 से करदाता की डिटेल को पढ़ता है और आय -व्यय के साथ ही निवेश को घटाकर टैक्सेबल इनकम निकाल लेता है। इसी के अनुसार आईटीआर भरते हैं।

कितनी फीस लेती हैं ये वेबसाइट्स ? 
टैक्स स्पैनर करदाता का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए 249 रुपए वसूलता है वहीं क्विको डॉट कॉम इसके लिए 299 रुपए वसूलता है। अगर किसी नौकरीपेशा करदाता को आईटीआर फाइल करने के लिए कोई सलाह की  जरूरत है तो वह थोड़ी ज्यादा फीस वाली सुविधा ले सकता है। ऑनलाइन टैक्स फाइल करने वाली कंपनियां कंसल्टेंट के तौर पर सीए को रखती हैं। जिनसे जरूरत पड़ने पर सलाह ली जा सकती है। एडवेंचर ब्लॉक इंडिया और क्विको डॉट कॉम चार्टर्ड अकाउंटेंट  के साथ मिलकर काम करती हैं। अगर करदाता चार्चर्ड अकाउंटेंट से बात करना चाहे तो सीमित समय के लिए 500 से 1000 रुपए की फीस देकर सलाह ले सकता है।

रिटर्न भरने में होती है आसानी
इन वेबसाइट्स की मदद लेने से इनकम टैक्स रिटर्न भरना आसान हो जाता है। करदाता के पास फार्म-16 इलेक्ट्रानिक फार्मेट में है तो 15 मिनट में आईटीआर भर जाता है। क्योंकि इसमें ब्योरा भरते समय आय-व्यय, निवेश, पूंजीगत लाभ -हानि की गणना सॉफ्टवेयर खुद कर लेता है। इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं। इस डिटेल के आधार पर आपका आईटीआर फार्म निर्धारित किया जाता है। इन कंपनियों के पास सवालों की एक लिस्ट होती हैं जिसके जवाब के आधार पर सब कुछ स्पष्ट होता जाता है।

गलतियों पर लगती है विराम
ऑनलाइन इनकम टैक्स फाइल करने वाली कंपनियों की मदद से आईटीआर भरने में गलती की आशंका बहुत ही कम होती है। क्योंकि पेशेवर एक्सपर्ट पहले से सारी जानकारी और जरूरी दस्तावेज जुटा लेते हैं। जिससे कि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। इससे रिवाइज फार्म नहीं भरना पड़ता। सही फार्म भरने से आयकर अधिकारियों को एक ही बार आईटीआर फार्म का मूल्यांकन करना पड़ता है। इससे उनका भी समय बचता है।
गलती हुई तो करदाता होगा जिम्मेदार 
कंपनियों और करदाताओं की तमाम सावधानियों  के बाद भी कई बार आईटीआर भरते समय गलती हो जाती है। ऐसे मामलों में सारी जिम्मेदारी करदाता की होती है। क्योंकि सारी जानकारी करदाता ही उपलब्ध कराता है। पिछले साल ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें आयकर विभाग ने करदाता को नोटिस भेज दिया। करदाता अपीलीय न्यायाधिकरण में गया। करदाता का कहना था कि कंपनी ने गलत डिटेल भर दी है। इस पर न्यायाधिकरण ने कहा कि ब्योरा तो आपने उपलब्ध कराया था। इसलिए सारी डिटेल करदाता को चेक कर लेनी चाहिए।

ऑनलाइन टैक्स रिटर्न फाइल करने वाली वेबसाइट्स
 
क्रम वेबसाइट्स के नाम
1. क्विको डॉट कॉम
2. टैक्स स्पैनर डॉट कॉम
3. क्लीयर टैक्स डॉट इन
3. माई आटी रिटर्न डॉट कॉम
4. एचआर ब्लॉक डॉट कॉम
5. टैक्स क्लाउड इंडिया
6. इंडिया फाइलिंग्स डॉट कॉम
7. बैंक बाजार डॉट कॉम
8. टैक्स मैन डॉट कॉम 
9. इन्फोर्मेटिव डॉट कॉम
10. एचएंडआर ब्लाक इंडिया

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...