Wednesday, 25 July 2018

फेसबुक ने सुसाइड करने जा रही लड़की के बारे में अलर्ट किया

                         facebook suicide के लिए इमेज परिणाम
गुवाहाटी. फेसबुक ने सुसाइड के बारे में अलर्ट भेजकर असम की एक लड़की की जान बचाने में पुलिस की मदद की। गुवाहाटी पुलिस को मंगलवार रात फेसबुक के अमेरिका स्थित हेडक्वॉर्टर ने अलर्ट भेजा। इसमें कहा गया था कि आपके इलाके में एक लड़की आत्महत्या करने वाली है। इसके बाद पुलिस ने 30 मिनट के भीतर लड़की का पता लगाया और उसे खुदकुशी का कदम उठाने से रोका।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रही है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसका पता लगाकर घर पहुंचे। उसे समझाया। अब उसकी स्थिति ठीक है, वह सुरक्षित है। उसने अपनी फेसबुक पोस्ट भी डिलीट कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...