Sunday, 22 July 2018

रोज पूजा-पाठ करने पर भी नहीं हो रही भगवान की कृपा

         tulsi के लिए इमेज परिणाम
काफी लोग सुबह-शाम भगवान की पूजा करते हैं, लेकिन उनके जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। अगर पूजा करने के बाद भी भगवान की कृपा नहीं मिल पा रही है तो घर में वास्तु दोष हो सकते हैं। 

घर का मुख्य दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में हो तो शुभ रहता है। अगर आपके घर का दरवाजा इस दिशा में नहीं है तो मुख्य द्वार पर सोने, चांदी, तांबे या पंच धातु से बना हुआ स्वस्तिक लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। 

घर में ध्यान रखने योग्य ऐसी ही छोटी-छोटी बातें...
1. घर के बाहर तुलसी जरूर रखें। रोज सुबह तुलसी में जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जलाएं।
2. पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से परिवार का आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यों में सोच सकारात्मक बनी रहती है।
3. घर में तुलसी रखने से वास्तु दोषों का असर कम होता है।
4. अगर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को या किसी ब्राह्मण को दान करना हो तो घर से बाहर आकर ही दान करना चाहिए।
5. धन संबंधी कामों में हमेशा खुद के पैन से ही हस्ताक्षर करना चाहिए।
6. घर में फालतू सामान, टूटे-फूटे फर्नीचर, कबाड़, बिजली का बेकार सामान न रखें। अन्यथा घर की शांति दूर हो सकती है।
7. घर में रखी तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में होगा तो बहुत शुभ रहता है।
8. तिजोरी के दरवाजे पर कमल के आसन पर बैठी हुई महालक्ष्मी का फोटो लगाएं।
9. रोज शाम को कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी जरूर करनी चाहिए।
10. रोज घर के हर एक कोने की भी अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

No comments:

Post a Comment

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...