Sunday, 15 July 2018

वाट्सअप के इस ग्रुप पर है इंटरपोल की नजर, सदस्य बनने पर पकड़े जाअोगे

                
                                        सावधान! वाट्सअप के इस ग्रुप पर है इंटरपोल की नजर, सदस्य बनने पर पकड़े जाअोगे
इंटरनेशनल चाइल्ड पोर्नोग्राफी वाट्सएप ग्रुप पर इंटरपोल भी नजर रखे हुए है। इंटरपोल को जानकारी मिली कि पुर्तगाल से संचालित एक ग्रुप का सदस्य धार इलाके में रहता है। इस ग्रुप की जांच ब्राजील पुलिस भी कर रही है। इंटरपोल ने जब साइबर सेल को सूचना दी तो टीम ने छापा मारकर आरोपित को धार के गोगांव से गिरफ्तार कर लिया।साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह के अनुसार, ऑक्शन नामक इंटरनेशनल वाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में 18 साल से कम उम्र के लड़का-लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो शेयर किए जाते हैं। इस ग्रुप की ब्राजील पुलिस भी जांच कर रही है। ग्रुप के एक सदस्य की लोकेशन धार जिले की है। मोबाइल नंबर रेवाबाई निवासी गोगांवा (जिला-धार) के नाम पर है। इसे विनोद पिता मोल्या बघेल निवासी गोगांवा चला रहा है।

 टीम जब विनोद को गिरफ्तार करने उसके गांव पहुंची तो उसने मोबाइल से वाट्सएप ग्रुप डिलीट करने की कोशिश की। हालांकि, टीम ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। मोबाइल जब्त किया और उसे हथकड़ी लगाकर गांव से शहर ले आए। पूछताछ में उसने बताया कि एक लिंक के माध्यम से वह इस ग्रुप का सदस्य बना था।
आप भी रखें सावधानी
एसपी का कहना है कि देश-विदेश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं, जो लिंक शेयर करके एक-दूसरे को भेजते हैं। इसी लिंक के माध्यम से लोग ग्रुप के सदस्य बनते हैं। गलती से भी अगर आप ग्रुप में जुड़ जाएं तो तत्काल एक्जिट हो जाएं। अन्यथा जाने-अनजाने आप भी अपराधी बन सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...