
सबसे ज्यादा वजन बढ़ने की शिकायत हाउसवाइफ में देखी जाती है। रोजाना 15 से 20 मिनट योग क्रियाएं करके भी वजन घटाया जा सकता है। इन योग क्रियाओं को करने से शरीर लचीला और मसल्स मजबूत बनेगी। लगातार इसे रूटीन में शामिल करने से बॉडी फैट कम होने के साथ टोनिंग होगी। बॉडी को प्रॉपर शेप भी मिलेगी। हडि्डयों और जॉइंट्स में लचीलापन आने पर खिंचाव की वजह से आए दर्द में रिलीफ मिलेगा। उन्हें दिनभर एनर्जी भी महसूस होगी। ये योग उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जिन्हें जिम जाने का टाइम नहीं मिल पाता है। योग गुरू ढाका रमा सापकोटा से जानते हैं इसे करने का सही तरीका...
1. पाद पसारक कटी चक्र किया
एक मैट पर बैठकर दोनों को सामने की तरफ फैला लें। उसके बाद दोनों हाथों को बगल से उठाते हुए कंधे के बराबर लाएं। सांस को छोड़ते हुए अपने शरीर को दाहिनी ओर मोड़ें और बाएं हाथ से दाएं पैर के अंगूठे या पंजे को पकड़ने की कोशिश करें। अपने दाहिने हाथ को ज्यादा से ज्यादा पीछे ले जाने की कोशिश करें। इसी प्रकार इसे दूसरी तरफ से भी करें। इस क्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं।
फायदा-पेट में जमी चर्बी को कम करने के साथ बॉडी की स्ट्रेचिंग होगी।
2. नौकासन
एक मैट पर कोहनियों के बल लेट जाएं। अपनी छाती और कंधे को चौड़ा कर लें। उसके बाद अपने पैरों को 30 से 40 डिग्री एंगल पर उठा कर होल्ड करें। इसी अवस्था में एक मिनट तक रूकने का प्रयास करें । जिन्हें पेट की चर्बी कम करनी हो वो इस अवस्था में 2 से 3 मिनट तक रूकने का प्रयास करें।
फायदा:पेट की चर्बी घटेगी।
3. साइकिल संचालन
कोहनी के बल एक मैट पर सीधे लेट जाएं । कोहनी कंधे की सीध में रखें अब अपने दोनों घुटनों को मोडकर अपनी छाती तक लाए, फिर दोनों पैरों को 90 डिग्री पर उठाएं और फिर दोनों पैरों को धीरे -धीरे 10 डिग्री पर नीचे लेकर आएं। अपनी एड़ियों को जमीन पर न लगाएं। इस क्रिया को दस से 15 बार दोहराएं। इसे क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज में दोहराएं।
फायदा - पेट के फैट को बर्न करेगा। जिन्हें बैक पेन की शिकायत हो, पेट में अल्सर, हर्निया और गर्भवती महिलाएं न करें।
4. अग्निसार क्रिया
सीधे खड़े होकर दोनों पैरों के बीच कंधे जितना फासला बना लें। दोनों घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों को अपनी जांघों पर रखें। सांस को भर कर उसे कर बाहर निकाल दें पूरा सांस बाहर निकाल कर पेट की मांसपेशियों फुलाएं और पिचकाएं। फिर इसी प्रकार तेजी से सांस को बाहर छोड़ कर पेट की मांसपेशियों को अंदर खींचते हुए पेट को अंदर-बाहर करें। इससे पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव आएगा और पेट का फैट बर्न होगा। करीब इस क्रिया को 200 से 300 तक दोहराएं।
फायदा-इससे पेट के आस पास जमा चर्बी कम होगी, लोअर एब्डोमन की टोनिंग होगी। 4 से 5 मिनट तक अग्निसार क्रिया को करें। जिनके बैक में पेन हो वो इसे खड़े होकर और आगे की ओर झुक कर न करें।
No comments:
Post a Comment