Monday, 16 July 2018

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस सबसे अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। आपको बता दें कि जेफ बेजोस 1982 से अब तक के इतिहास में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ये आकंडें ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रिपोर्ट में सामने आए हैं।

दूसरे स्थान पर रहे बिल गेट्स:

अगर दूसरे पायदान की बात करें तो इस पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं। उनकी संपत्ति 55 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि बिल गेट्स ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान दिया था। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो उनकी संपत्ति भी 150 अरब डॉलर से ज्यादा होती। वहीं, 89 अरब डॉलर संपत्ति के साथ वारेन बफेट तीसरे स्थान पर हैं।

जानें क्यों बढ़ी जेफ बेजोस की संपत्ति:

दरअसल, अमजेन प्राइम डे सेल में हो रही जबरदस्त आमदनी से बेजोस की संपत्ति में इजाफा हुआ है। कंपनी के शेयर की कीमत 1,825.73 डॉलर तक पहुंच गई है। अगर, आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कंपनी के शेयर की कीमत साल 2018 में 56 फीसद तक बढ़ी रही है। इसी के चलते जेफ बेजोस की संपत्ति 150.8 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की कुल जितनी संपत्ति है इससे ज्यादा जेफ बेजोस की एक साल में संपत्ति बढ़ी है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है और जेफ बेजोस की संपत्ति एक साल में 52 अरब डॉलर बढ़ी है।

No comments:

Post a Comment

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...