फ़ोर्ब्स के अनुसार 2017 में टेलर स्विफ्ट की कमाई 280 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई गई। डस्सॉल्ट फैल्कन 900 प्राइवेट जेट में सफर करती हैं।
-
नैशविल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खुद का एयरपोर्ट हैंगर भी है। इसकी कुल कीमत 40 मिलियन डॉलर्स है।
लाइफस्टाइल डेस्क.अमेरिका के एक छोटे से शहर में जन्मी टेलर स्विफ्ट अपने पहले एल्बम की लॉन्चिंग के बाद से ही म्यूजिक सेंसेशन बनी हुई हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। 12 साल के अपने कॅरिअर में वे अब तक 340 अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। इनमे ग्रैमी, बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स और अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स भी शामिल हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वे जितना अच्छा गाती हैं, उतना ही अच्छा लिखती भी हैं।
म्यूजिकल जर्नी से सर्वाधक कमाई करने वाली शख्सियत बनने तक
1-टेलर एलिसन स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर 1989 के दिन पेन्सिल्वेनिया के रीडिंग में हुआ। पिता स्कॉट किंग्सले स्विफ्ट, फाइनेंशियल एडवाइज़र थे। मां एन्ड्रिया स्विफ्ट होममेकर हैं। टेलर स्विफ्ट का एक छोटा भाई भी है, ऑस्टिन।
2-टेलर ने शुरुआती पढ़ाई अलवेर्निया मोंटेसरी स्कूल से की और इसके बाद पूरा परिवार पेन्सिल्वेनिया के व्योमिसिंग में शिफ्ट हो गया। यहीं के एक स्कूल में दाखिला लेकर उन्होंने अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाई। गाना टेलर का शौक है, साथ ही वे लिखती भी बहुत अच्छा हैं।
3- केवल 9 साल की उम्र में उन्होंने नैशनल पोएट्री कॉन्टेस्ट जीता। आगे चलकर थिएटर में भी उन्हें मजा आने लगा। इसलिए एक यूथ थिएटर एकेडमी में परफॉर्म भी किया। गाना और अभिनय सीखने के लिए वे न्यूयॉर्क सिटी तक जाने लगीं और वीकेंड्स पर लोकल फेस्टिवल्स व इवेंट्स में परफॉर्म किया करतीं। जल्द ही संगीत में उनकी अच्छी पकड़ बन गई।
4-टेलर 11 साल की थीं, जब मां के साथ नैशविल म्यूजिक रिकॉर्डिंग कम्पनी गईं। लेकिन नैशविल को उनकी आवाज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने टेलर के गानों को सुनते ही रिजेक्ट कर दिया। टेलर काफी निराश हुईं।
5- एक साल बाद 12 की उम्र में उन्होंने एक लोकल गिटारिस्ट से गिटार बजाना सीखा। इसी साल उन्होंने अपना पहला गाना "लकी यू' भी लिखा। 2003 में स्विफ्ट ने न्यूयॉर्क के म्यूजिक मैनेजर डैन डायमेट्रो के साथ काम शुरू किया।
6- आरसीए रिकॉर्ड्स के लिए उन्होंने कई ओरिजिनल गाने गाए। यहां से टेलर स्विफ्ट का म्यूजिक कॅरिअर शुरू हुआ। इस वक़्त उनकी उम्र मात्र 13 वर्ष ही थी। जल्द ही उन्हें रिजेक्ट करने वाली म्यूजिक कंपनी नैशविल ने भी उन्हें बुलाकर साथ काम करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
7-नैशविल में काम करते हुए स्विफ्ट ने बहुत सारे मशहूर गायकों और संगीतकारों के साथ काम किया। 2005 में स्विफ्ट ने बिग मशीन रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। यहां उन्होंने अपने पहले स्टूडियो एल्बम पर भी काम किया।
8-24 अक्टूबर 2006 को अपना पहला एल्बम टेलर स्विफ्ट रिलीज किया। इसमें कुल 11 गाने थे, जिनमें से तीन उन्होंने खुद लिखे थे। यह एल्बम बिलबोर्ड टॉप 200 की लिस्ट में 5 नंबर पर पहुंचा था। 157 हफ्तों तक यह बिलबोर्ड के चार्ट में बना रहा।
9-पहले स्टूडियो एल्बम के रिलीज पर टेलर स्विफ्ट की उम्र मात्र 16 साल थी। उन्हें अपने पहले एल्बम के लिए कई अवॉर्ड्स मिले। 11 नवंबर 2008 को दूसरा एल्बम "फियरलेस' रिलीज हुआ। इसके लगभग सभी गाने हिट हुए और यह 2009 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम बनी। 2010 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में स्विफ्ट ने कई अवॉर्ड्स जीते।
10- अपने थिएटर के शौक के चलते टेलर ने 2009 में "वैलेंटाइन्स डे' फिल्म में डेब्यू किया। वे टीवी शोज और इवेंट्स भी होस्ट करने लगीं। इस दौरान टेलर के कई म्यूजिक एल्बम भी रिलीज हुए जिनमें शामिल हैं स्पीक नाउ, रेड, 1989 और रेप्युटेशन। केवल 28 साल की उम्र में ही टेलर स्विफ्ट 10 ग्रैमी अवॉर्ड्स और 19 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स जीत चुकी थीं।
No comments:
Post a Comment