Thursday, 26 July 2018

27 जुलाई को लगेगा 21 वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण, न करें ये काम

27 जुलाई की रात खग्रास चंद्रग्रहण लगने वाला हैं| चंद्रग्रहण तब लगता हैं जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है| चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन ही लगता है। इस चंद्रग्रहण को भारत के अलावा अन्य देशो में भी देखा जा सकता हैं| इस दिन प्राकृतिक आपदा आने की आशंका जताई जा रही हैं| हमारे हिन्दू धर्म में चंद्रग्रहण को शुभ नहीं माना जाता हैं| इस चंद्रग्रहण को ब्लड मून कहा जा रहा हैं|
मान्यता हैं की जब चंद्रग्रहण लगे तब भोजन ना करे| यदि कोई इस दिन भोजन ग्रहण करता हैं वो पापी माना जाता हैं| ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व तक आप भोजन ना करे| इसके अलावा बच्चे, बूढ़े और रोगी साढ़े चार घंटे पूर्व भोजन कर सकते हैं| जब सूतक लगने वाला हो तो आप अपने घर के खाने, पुजा स्थल, आलमारियाँ इत्यादि जगहों पर तुलसी और कुश के पत्ते डाल देना चाहिए|
इससे आपकी वस्तुएँ दूषित नहीं होती हैं| ग्रहण पूरा होने के बाद आप इन पत्तों को उठा कर फेंक दे| ग्रहण के दिन आप स्नान करते वक्त किसी भी मंत्र का जाप ना करे| संभव हो सके तो आप इस दिन किसी नदी में स्नान करे| ग्रहण के समय किसी भी नुकीली चीज का प्रयोग ना करे| ग्रहण समय गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ग्रहण का असर बच्चे पर पड़ सकता हैं|
माना जाता हैं की इसका प्रभाव 108 दिनों तक रहता हैं| सूतक काल को भी शुभ नहीं माना जाता हैं| इसलिए इसदिन गर्भवती महिलाए घर में रहकर इस मंत्र ” ॐ क्षीरपुत्राय विह्माहे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चंद्र प्रचोदयात” का जाप करे| इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव महिला और शिशु पर नहीं पड़ता हैं या फिर आप नारियल भी अपने गोद में लेकर बैठ सकती हैं| गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए|

No comments:

Post a Comment

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...