Saturday, 14 July 2018

गुप्त नवरात्रि शुरू, 9 दिन तक गलती से भी न करें ये काम, वरना कंगाल होने का खतरा

                                       navratri
 आषाढ़ मास में 13 जुलाई यानी आज से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। मां भगवती की अराधना के इस महान पर्व में मां के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। साल में कुल चार बार नवरात्र होते हैं जिसमें दो चैत्र एवं शारदीय नवरात्र और दो गुप्त नवरात्र। इस दौरान मा भगवती की पूजा अर्चना करने से कई गुना फल मिलता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे कार्यों के बारे में जिन्हे गुप्त नवरात्र के दौरान करने से बचना चाहिए..गुप्त नवरात्र के दौरान काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। अगर आप व्रत रख रहे हैं फिर तो काले रंग के कपड़ों से दूर ही रहे
-इन 9 दिनों के दौरान चमड़े से बनी चीजें न खरीदे और न ही पहने। गुप्त नवरात्र के दौरान किसी भी शख्स के लिए अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
-किसी भी नारी का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से माता रुष्ट हो जाती हैं।-मां भगवती की अाराधना के इस पर्व के दौरान बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसके अलावा इस दौरान बच्चों का मुंडन संस्कार भी वर्जित है।
-अगर आप गुप्त नवरात्रि के दौरान व्रत व अनुष्ठान कर रहे हैं तो आपको दिन में सोना नहीं चाहिए।9 दिन तक व्रत करने वाले साधकों को फलाहार और सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए।
-गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्तों को प्याज, लहसुन व मांसाहार से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
इसलिए कहते हैं इसे गुप्त नवरात्रि...
गुप्त नवरात्रि में भी आम नवरात्रि की तरह माता की पूजा की जाती है और पूरे 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है। तांत्रिक सिद्धियों की पूजा करने के लिए गुप्त नवरात्रि को बहुत उत्तम माना जाता है। इसमें मां काली के गुप्त स्वरुप की पूजा करने का विधान है। यह पूजा तंत्र साधना के लिए की जाती है जोकि बहुत ज्यादा कठिन मानी जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।
 
                                   
                           

No comments:

Post a Comment

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...