Monday, 23 July 2018

स्प्राउट्स रोजाना क्यों खाना जरूरी है?

                        स्प्राउट्स के लिए इमेज परिणाम
लोग स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज को वर्कआउट करने वालों की डाइट मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। इसे बच्चों, बड़ों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी को डाइट में शामिल करना चाहिए, खासकर ब्रेकफास्ट में। इसमें सबसे ज्यादा विटामिंस, मिनिरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। यह शरीर की रोगों से लड़ने की पावर यानी इम्युनिटी भी बढ़ाता है। इसे कैसे और कितना खाएं और क्या हैं फायदे...

क्या है स्प्राउट्स?यह दाल, नट्स, बीज, अनाज और फलियों का कॉम्बिनेशन है। इन सभी चीजों को पानी में भिगोकर अंकुरित करके तैयार किया जाता है। पानी में इसलिए भिगोया जाता है ताकि इसे आसानी से पचाया जा सके। अंकुरित करके पर इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बढ़ जाते हैं। इसे रोजाना नाश्ते में शामिल करना एनर्जी और विटामिंस की पूर्ति करने का बेहतरीन आॅप्शन है। इसे सलाद के रूप में भी शामिल कर सकते हैं। स्प्राउट में स्टार्च की मात्रा कम होने की वजह से फैट नहीं बढ़ता।

क्यों है ये फायदेमंद?इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू हाई होती है क्योंकि इसमें फायबर के साथ विटामिन-ए, सी, के, नियासिन, फोलेट, मैग्नीज, कॉपर, जिंक, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। ये सभी तत्व एंजाइम के लिए बेहद जरूरी हैं जो मेटाबॉलिज्म में अहम रोल अदा करता है।

 स्प्राउट्स कैसे बनाएं?इसमें जो भी चीजें ले रहे हैं जैसे मूंग, बीन्स, चने और दालें को एक कटोरे पानी में 6 घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसका पानी निकालकर इसे मखमल या कॉटन के कपड़े में बांध दें। इसे 8 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद जब आप इसे खोलेंगे तो अंकुर आ चुके होंगे। अब इसमें छोटे-छोटे टमाटर, हरी धनिया और नींबू का रस मिलाकर खाएं। काला चना अंकुरित होने में थोड़ा ज्यादा समय लेता है।

 इसे कितना खाएं और किन बातों का ध्यान रखें?
:
इसे एक छोटा कटोरा नाश्ते में ले सकते हैं। इसे खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी न पीएं। दोपहर के भोजन में सलाद के तौर पर भी इसे शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे अच्छे से दो बार धोकर ही खाएं। जिस बर्तन या कपड़े का इस्तेमाल कर रहे हैं वह साफ-सुथरा होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Beach पर नहीं पी सकेंगे शराब, इस तारीख से लग जाएगा BAN

बैन के बावजूद आप बीच पर शराब पीते हैं तो वहां की पुलिस सख्ती के साथ आप पर कार्यवाही करेगी. साथ ही प्लास्टिक कूड़ा फैलाने पर 100 रु. के बद...