20 जुलाई को YouTube ने अपना मिड इयर अपडेट जारी किया। इसके अनुसार, दुनिया भर में हर महीने औसतन 1.9 अरब से ज्यादा लोग YouTube देखते हैं। ये यूजर्स अभी हर दिन में 18 करोड़ घंटे से ज्यादा समय तक टीवी स्क्रीन पर YouTube देखते हैं। भारत की कुल इंटरनेट आबादी के करीब 80 प्रतिशत लोग YouTube एक्सेस करते हैं। संख्या के लिहाज से भारत में 22.5 करोड़ YouTube यूजर्स हैं।
-YouTube की सीईओ सुसैन वोज्की ने मिड इयर अपडेट में कहा कि तमाम क्रिएटर अपना बिजनेस स्थापित कर रहे हैं और सिर्फ एक फोन और इंटरनेट की मदद से दुनिया से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान वोज्की ने YouTube से संबंधित अन्य तथ्य भी पेश किए। उन्होंने कहा-
1. पिछले एक साल में YouTube के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल्स (@TeamYouTube, @YTCreators and @YouTube) से दिए गए जवाब में 600 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
2. 2017-18 के दौरान YouTube की रीच में 30 प्रतिशत बढ़ी है।
3. हर दिन 6 करोड़ यूजर्स YouTube Community की पोस्ट पर क्लिक करते हैं या फिर किसी न किसी तरीके से इंगेज होते हैं।
4. पिछले एक साल में YouTube पर होने वाले लाइक, कमेंट और चैट में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
5. पिछले तीन सालों में लाइव स्ट्रीमिंग का वाचटाइम 10 गुना बढ़ गया है। क्रिएटर्स के लिए यहां भी सफल होने के बढ़िया मौके हैं।
6. YouTube ने क्रिएटर्स के लिए Copyright Match नाम का एक टूल शुरू किया है। यह टूल कंटेंट आईडी मैच करता है। इसकी मदद से क्रिएटर्स अपनी वीडियो की कॉपी खोज सकते हैं। इस टूल के तहत नए वीडियो के अपलोड होने पर YouTube खुद से स्कैन करेगा और वैसा वीडियो मिलने पर उसे मैच टैब में दिखाएगा।
7. फरवरी से YouTube क्रिएटर्स के साथ मिलकर एक नए डैशबोर्ड की टेस्टिंग कर रही थी। वह डैशबोर्ड अब अंग्रेजी चैनल्स के लिए लॉन्च कर दिया गया है और आने वाले दो हफ्तों में अन्य 76 भाषाओं के लिए भी शुरू हो जाएगा।

No comments:
Post a Comment